सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

आठ साल की लड़की से दुष्कर्म, आरोपी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही पुलिस

The Bikaner Times –जिले के नापासर थाना क्षेत्र में आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद से लड़का फरार है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम स्वयं नापासर थाने पहुंची और टीमों को लड़के की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। छोटी बच्ची और उसके परिजन भी डरे सहमे हुए हैं, लेकिन हिम्मत करके पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है।

नापासर थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने मोहित नामक युवक पर शक जताते हुए पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस मोहित के घर पहुंची लेकिन वो फरार हो गया। इसके बाद से मोहित की तलाश की जा रही है। आरोपी मोहित महज 19-20 साल का है जो सींथल गांव की रहने वाला है। पुलिस उसके घर के साथ रिश्तेदारों के यहां भी नजर रखे हुए हैं।
घटना की जानकारी मिलने के साथ ही पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम नापासर थाने पहुंच गई। जहां से सींथल गांव भी गए। परिजनों से मिलकर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। गौतम ने तुरंत टीमों का गठन कर दिया है, जो नापासर, सींथल सहित कई जगह दबिश देकर मोहित को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे हैं।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद