
The Bikaner Times-गंगाशहर थाना क्षेत्र के नोखा रोड पर आज सुबह स्कूल की टैक्सी पलट गई। हादसे में 4 बच्चे चोटिल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लाया गया। जानकारी के अनुसार गंगाशहर स्थित सेठ तोलाराम बाफना स्कूल के बच्चों को यह टैक्सी डेली ले जाती है। सुबह 7:00 बजे के करीब यह टैक्सी बच्चों को लेकर स्कूल की ओर आ रही थी इसी दौरान स्कूल के पास मोड़ पर सामने जानवर आ गया। जानवर को बचाने के चक्कर में बेकाबू होकर टैक्सी पलट गई। अचानक हुई इस घटना में चार बच्चे चोटिल हो गए। घायलों में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे में मुरलीधर कालोनी निवासी ट्रैक्सी चालक चंद्रप्रकाश के भी चोटें आई हैं। फिलहाल सभी बच्चों का पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद