ऊंटगाड़े से नीचे गिरने से चालक की मौत, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -बीकानेर। बीकानेर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां ऊंटगाड़ा चालक की नीचे गिरने से मौत हो गई। यह हादसा इसलिए अजीबोगरीब है कि ऊंटगाड़े से नीचे गिरने के बाद उसका पैर ऊंटगाड़े की सराक में फंस गया और वह गाड़े के साथ घसीटता हुआ चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, मामला दंतौर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 22 केएचएम का बताया जा रहा है। इस संदर्भ में मृतक के भाई मकबूल खां ने थाने में मर्ग रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक उसका भाई आंबासर गांव निवासी हनीफ खां की मौत हुई है। दरअसल, रिपोर्ट में बताया कि उसका भाई ऊंटगाड़े से नीचे गिर गया। गिरते वक्त उसका एक पैर गाड़े की सराक में फंस गया। उधर ऊंट गाड़े को दौड़ा ले जा रहा था। सराक में फंसा हनीफ गाड़े के साथ-साथ घसीटता हुआ चला गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL