रामलला के दरबार में भक्तों ने खुल कर किया दान ,सोने चांदी की बारिश ,देखें एक महीने का पूरा रिकॉर्ड

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –अयोध्याजी में बने भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 22 फरवरी को एक महीना पुरा हो गया। अयोध्या रामलला के दर पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। देश ही नहीं वरन विदेशों में भी रामलला के दर्शन को राम भक्त उत्साहित है। अयोध्या में रोज दर्शन को आतुर श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ उमड़ रही है। कोई सात समंदर पार से तो, कोई दूर दराज से रामलला की एक झलक पाने अयोध्या पहुंच रहा है।

अयोध्या पहुंचने वाला हर श्रद्धालु राम नाम की भक्ति की मस्ती में डूबा नजर आ रहा है। बीते एक महीने में करीब 60 लाख भक्तों ने राम मंदिर में दर्शन किए। जिनमे देशी और विदेशी दोनो भक्त शामिल है। वहीं एक महीने में मंदिर को 25 करोड़ रुपए से ज्यादा का दान मिला है। श्रद्धालुओं ने 25 किलो चांदी, 10 किलो सोने के आभूषण चढ़ाए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्था करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है लेकिन व्यवस्थाएं माकूल है। वहीं पर्यटन के लिहाज से भी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।