फिर से बढ़ेगी सर्दी ,देखें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -आने वाले दिनों में सर्दी का सितम और बढ़ेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के कई हिस्सों में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति बन सकती है।विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जबकि पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ डिग्री कम 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, ‘ठंडे दिन’ से मतलब, जब न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री सेल्सियस कम या उसके बराबर हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस नीचे हो। अत्यधिक ठंडे दिन से मतलब जब अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक नीचे हो। दिल्ली में शीत लहर का प्रकोप जारी रहा और शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान रहा। राजधानी में अधिकतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहाड़ों में बर्फबारी के असर आने वाले दिनों में रहेगा।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL