
The Bikaner Times -राजस्थान में चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही है। इसी बीच सीएम गहलोत बीकानेर आ रहे है। एक ही दिन में कुछ घंटों के कार्यक्रम में सीएम गहलोत चार विधानसभाओं को कवर करेंगे। सीएम गहलोत आज दोपहर नोखा पहुंचेगे। जहां पर सुशीला डूडी के नामांकन में शामिल होंगे। नोखा में अंबेडकर सर्किल पर जनसभा को संबोधित करने के बाद देशनोक जाएंगे। यहां करणी माता मंदिर में दर्शन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। पौने पांच बजे बीकानेर पहुंचकर गहलोत आठ बजे तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान पार्टी से नाराज कई नेताओं को मनाने का प्रयास होगा तो आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। आठ बजे चौरडिय़ा चौक गंगाशहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। रात करीब दस बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जयपुर के रवाना होंगे। बीकानेर में होने वाली सीएम गहलोत की यह सभा पूर्व और पश्चिम दोनो की संयुक्त होगी।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL