विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Oplus_131072

The Bikaner Times – विवाहिता से दुष्कर्म का मामला दर्ज, आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी

डीडवाना-कुचामन जिले के मकराना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता ने न्यायालय के इस्तगासे के माध्यम से मकराना थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पति मकराना की मार्बल खानों में मजदूरी करता है। उसी खान में काम करने वाले जुसरी निवासी एक युवक से उसके पति की जान-पहचान है, जो अक्सर उनके घर आता-जाता था।

घटना 7 फरवरी की रात की बताई गई है। पीड़िता के अनुसार, रात करीब 8 बजे उसका पति काम पर चला गया था। रात 10 बजे जब वह लघुशंका के लिए घर से बाहर निकली, तो आरोपी पहले से ही बाहर मौजूद था। आरोपी ने अचानक आकर उसका मुंह बंद किया और डराते-धमकाते हुए उसे एक बंद पड़ी खान में ले गया। वहां कमरे में आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। करीब दो घंटे बाद वह उसे घर छोड़ गया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।