13हजार फर्जी वोटर जोड़ने का मामला , कलेक्टर ने मांगी जांच रिपोर्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 13 हजार 346 फर्जी वाेटर जाेड़ने का मामला निर्वाचन आयोग तक जा पहुंचा है। क्राॅस वेरिफिकेशन के लिए कलेक्टर गुरुवार काे मतदाताओं से मिले। जांच रिपाेर्ट लेकर वे शुक्रवार काे जयपुर जाएंगे। दरअसल कांग्रेसी नेता राजकुमार किराड़ू ने शिकायत की थी कि पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 30 से 70 साल की उम्र के 13346 नाम पहली बार जाेड़े गए हैं। उन्हाेंने इनके फर्जी हाेने की आशंका जताते हुए फार्म नंबर छह और सात की जांच की मांग की थी। अचानक इतने नए वाेटर पश्चिम में कहां से आ गए।
कलेक्टर ने इसकी जांच के लिए एडीएम सिटी जगदीश प्रसाद गाैड़ के नेतृत्व में सभी बीएलओ, सुपरवाइजर, आईएलए तथा सहायक भू-प्रबंधक काे लगाया था। इस टीम काे एक-एक वाेटर का वेरिफिकेशन करने काे कहा गया था। गुरुवार तक रिपाेर्ट तैयार करनी थी, लेकिन नहीं हाे सकी। अब कलेक्टर ने शुक्रवार काे हर हाल में रिपाेर्ट मांगी है। जयपुर हाेने वाली निर्वाचन आयाेग की मीटिंग में कलेक्टर जांच रिपाेर्ट पेश करेंगे।
इस बीच गुरुवार काे कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल खुद क्राॅस वेरिफिकेशन के लिए निकल पड़े। उन्हाेंने पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की वाेटर लिस्ट में जाेड़े नए नाम, हटाए गए नाम और संशाेधन कार्य की जांच की। कलाल ने बंगला नगर में मतदाताओं से संपर्क कर वोटर लिस्ट में नए जोड़े गए नाम वाले मतदाताओं की जानकारी ली और आयु आदि के प्रमाण देखे। साथ ही नाम हटाए गए लोगों के परिजनों से भी बात की और मतदाता सूची का भौतिक सत्यापन किया।
पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में फर्जी में नाम जाेड़ने की शिकायत काे लेकर कलेक्टर ने कांग्रेस के कुछ नेताओ काे बुलाकर बातचीत की है। पता चला है कि गुलाम मुस्तफा, सुभाष स्वामी, अरुण व्यास, दीन माेहम्मद और सरताज बुधवार काे कलेक्टर से मिले थे। जबकि राजकुमार किराड़ू से एडीएम सिटी ने फाेन पर बात की। किराड़ू ने बताया कि छह महीने का सेल्फ डिक्लेरेशन देने पर वाेटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का नियम बताया जा रहा है, जाे गले नहीं उतर रहा। बीएलओ बिना किसी जांच के नया नाम कैसे जाेड़ सकता है। यह वेरिफाई ताे करना ही हाेगा कि वाेटर व्यक्ति छह महीने से निवास कर रहा है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL