सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

विधवा महिला से जेठ ने किया रेप का प्रयास, शराब के नशे में घर में घुसा, देखें पूरी खबर

The Bikaner Times – विधवा महिला से जेठ ने किया रेप का प्रयास, शराब के नशे में घर में घुसा

चूरू में एक विधवा महिला के साथ उसके जेठ ने रेप का प्रयास किया। पीडि़ता के चिल्लाने पर उसके बच्चे मौके पर पहुंच गए और मां को बचाया। पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
महिला थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार 30 वर्षीय पीडि़ता अपने छह बच्चों के साथ रहती है। 26 जनवरी को रात साढ़े नौ बजे आरोपी जेठ शराब के नशे में धुत होकर पीडि़ता के घर में जबरन घुस गया। उसने बुरी नीयत से महिला को पकड़कर कमरे में ले जाने का प्रयास किया और अश्लील हरकतें करने लगा। पीडि़ता के चिल्लाने पर उसके बच्चे मौके पर पहुंच गए और मां को बचाया।
बच्चों के आ जाने के बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और गालियां दीं। जाते समय उसने धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो वह महिला और उसके बच्चों को जान से मार देगा। पीडि़ता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।