सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

पिता की मौत पर पीहर आई बहन के साथ भाई – भाभी ने की मारपीट , मुकदमा दर्ज

The Bikaner Times -बीकानेर। भाई-भाभी के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा नोखा थाने में दर्ज हुआ है। सावंतसर निवासी ने मुकदमा दर्ज करवाया कि दो की शाम लगभग 6 बजे वह अपने पीहर ग्राम रोड़ा आई हुई थी। उसके पिता हड़मानाराम की मृत्यु होने पर मिलने आई थी। पीहर के घर की चौकी पर बैठी हुई थी। उसी दौरान पूर्व तैयारी के साथ उसकी भाभी मैना, भाई अशोक कुमार ग्राम एकराय होकर वहां पहुंचे। उन्होंने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। अशोक कुमार ने उसके गले में पहना सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। वह घबरा तो अशोक कुमार ने उसे पकड़कर घसीटा। उसने अपने पति को फोन कर रोड़ा बुलाया, परिवार का मामला होने के कारण उसने मुकदमा नहीं करवाया। इसके बावजूद भाभी मैना व अशोक कुमार निरंतर धमकी दे रहे हैं कि अगर मुकदमा दर्ज करवाया तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा। उसका पति गाड़ी लेकर रोड़ा आया तो अशोक कुमार ने रास्ता रोककर उनके साथ भी मारपीट की।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद