सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त,एक घायल , देखें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की खबर

The Bikaner Times -अनियंत्रित होकर बोलेरो के पलट जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के स्टेट हाइवे आड़सर के पास की है। जहां पर बीती रात को अंनियत्रित होकर बोलेरो पलट गयी। अंनियत्रित होने के चलते बोलेरो सड़क के किनारे एक बाड़े में जा घुसी ओर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में सादासर निवासी धर्मवीर सिंह घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर रैफर कर दिया गया है।