हाइवे पर बोलेरो पलटी, छह घायल – दो बीकानेर रेफर…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – हाइवे पर बोलेरो पलटी, छह घायल – दो बीकानेर रेफर

बीकानेर। देर रात करीब तीन बजे बीकानेर जिले के लखासर टोल के समीप एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। बोलेरो में सवार सभी छह व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायल सुजानगढ़ तहसील के जाखोद गांव के निवासी हैं और देशनोक माताजी के दर्शन के लिए जा रहे थे।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत लूणकरणसर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद हाईवे टोल पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर पलटी हुई बोलेरो को हटवाया और मार्ग को सुचारू कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे जल्द ही सामान्य कर दिया गया।