बीजेपी की फायरब्रांड नेता साध्वी ने थाम कांग्रेस का हाथ ,गहलोत का हिंदुत्व दाव,देखें चुनावी खबर

The Bikaner Times -राजस्थान में हिंदुत्व का चेहरा मानी जाने वाली साध्वी अनादि सरस्वती ने ‘कमल’ का साथ छोड़ कांग्रेस का ‘हाथ’ थाम लिया है। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। राजस्थान में 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपना-अपना कुनबा बढ़ाने में लगी हुई हैं।

साध्वी अनादि सरस्वती ने कांग्रेस ज्वॉइन करते ही गहलोत सरकार की तारीफ में जमकर कसीदे गढ़े। उन्होंने कहा कि काम करना और काम का प्रचार करने में अंतर है। गहलोत सरकार ने जो गायों के लिए काम किया आज वो धरातल पर है। साथ ही उन्होंने कहा कि धर्म की पहचान कर्म से होती है।

बता दें कि साध्वी अनादि सरस्वती अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा चाहती थी। लेकिन, टिकट नहीं मिलने से नाराज साध्वी अनादि सरस्वती ने भगवा का चोला त्याग कर अब कांग्रेस ज्वॉइन कर ली है। माना जा रहा है कि वो कांग्रेस के टिकट पर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL