भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी, देखें पूरी खबर…

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को जान से मारने की धमकी, देखें पूरी खबर

भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को दिल्ली स्थित उनके आवास पर फोन के जरिए जान से मारने की धमकी मिली। किसी अज्ञात व्यक्ति ने राठौड़ को गाली गलौच करते हुए गोली मारने की धमकी दी। फोन कॉल ******8185 नंबर से आई थी।

बताया जा रहा है कि, पांच बार निरंतर किसी अनजान नंबर से फोन आ रहा था। अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जब फोन उठाया तो सामने वाले ने गाली गलौज शुरू कर दी। साथ ही साथ मदन राठौड़ को जान से मारने की भी बात कही। जोशी ने यह भी बताया कि यह नॉर्मल कॉल था। एक ऐप पर चेक करने पर कॉलर का नाम हेतराम मेघवाल बता रहा था।इस पूरे मामले की शिकायत मदन राठौड़ ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना दिल्ली में कर दी है। संबंधित सुरक्षा एजेंसियों कोभी इसके बारे में पूरी जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।