
The Bikaner Times -भाजपा ने अपने 15 प्रत्याशियों के साथ पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में बीकानेर जिले की कोलायत विधानसभा सीट पर भाजपा ने टिकट पर पुर्नविचार करते हुए पुनम कंवर की जगह उनके पुत्र अंशुमान सिंह को टिकट दिया है। दरअसल, बीजेपी ने इससे पहले देवी सिंह भाटी के पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह की पत्नी पुनम कंवर को टिकट दिया। लेकिन बताया जा रहा है कि यहां से देवीसिंह भाटी खुद के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने उन्हें टिकट ने देकर बहू पुनम कंवर को अपना प्रत्याशी बनाया। जिसके बाद भाटी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। अब पार्टी ने इस टिकट पर पुर्नविचार करते हुए पूनम कंवर की जगह उनके पुत्र अंशुमान को सिंबल दिया है। इसी तरह, इस पांचवीं सूची में सरदारशहर से राजकुमार रिणवा को टिकट दिया है, जो पूर्व मंत्री भी है। हनुमानगढ़ में अमित चौधरी को टिकट दिया गया है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL