मारपीट कर सोने की चेन ले गए बाइक सवार युवक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -मारपीट कर सोने की चेन ले गए बाइक सवार युवक

बीकानेर शहर थाना इलाके में मारपीट कर सोने की चेन ले जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रानी बाजार पंचमुखा हनुमानजी मंदिर के पास रहने वाले किशन गहलोत ने मनीष, पुखराज व चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि 19 फरवरी को वह सुजानदेसर बाबा रामदेवजी मंदिर गया था। तब वहां उसका भतीजा रामकुमार दुकान से प्रसाद खरीद रहा था। तभी दो बाइक पर सवार पांच-छह लड़के पीछे से आए और बाइक की टक्कर मारी। आरोपियों ने गले में पहनी सोने की चेन झपटा मारकर तोड़ ली। जब उसने बदमाशों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इस दौरान मौके पर भीड़ हो गई और भीड़ ने छुड़ाया। उसके बाद दो लड़कों ने बाइक से उतरकर एक लोहे की रॉड से सिर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। बाद में आरोपी सोने की चेन लेकर फरार हो गए।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL