रामलला के दर्शन के लिए बीकानेर से अयोध्या ट्रेन शुरू ,देखें पूरा रूटीन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -रामलला के दर्शन के लिए बीकानेर से अयोध्या के लिए आखिरी ट्रेन 24 फरवरी को रवाना होगी। सोमवार रात 11:55 यह ट्रेन बीकानेर से ।1335, नापासर से 26 और श्रीडूंगरगढ़ से 116 यात्रियों को लेकर जाएगी। आस्था स्पेशल ट्रेन रतनगढ़, चूरू, रेवाड़ी, दिल्ली होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।
यह ट्रेन अयोध्या से वापस 27 फरवरी को बीकानेर के लिए रवाना होगी। जो 29 फरवरी को सुबह बीकानेर पहुंचेगी। यह बीकानेर से अयोध्या के लिए चलने वाली आखिरी ट्रेन है। इस ट्रेन में केवल बीजेपी कार्यकर्ता की जाएंगे। ट्रेन में सवार यात्रियों का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके अलावा 26 को जोधपुर संभाग से भी अयोध्या के लिए ट्रेन जाएगी। ट्रेन 26 फरवरी को सोमवार सुबह छह बजे मारवाड़, पाली व बीकानेर होते हुए अयोध्या जाएगी।
बीकानेर में भी मिलेगा रामलला का सिक्का
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को यादगार बनाने के मकसद से 15 जनवरी को वित्त मंत्री द्वारा चांदी का सिक्का बीकानेर में भी मिलेगा। राम मंदिर पर 50 ग्राम चांदी का सिक्का कोलकाता टकसाल द्वारा बनाया हुआ। एक सोविनियर रंगीन सिक्का है। बीकानेर में भारत सरकार टकसाल के अधिकृत वितरक सुधीर लूणावत के अनुसार इस सिक्के के एक तरफ राममंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति है तो दूसरी तरफ राम मंदिर के बाहरी आवरण का चित्र है। साथ ही इस सिक्के पर राम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या और भारत सरकार की टकसाल कोलकाता और 50 ग्राम शुद्ध रजत लिखा गया है। सुधीर के अनुसार रामलला और राम मंदिर थीम वाला 50 ग्राम वजन का यह सिक्का 999 शुद्ध चांदी से बनाया गया है। राम मंदिर के गर्भगृह में स्थापित रामलला की मूर्ति प्रभु राम के 5 वर्ष के बालक रूप की है, जिसे मैसूर के शिल्पकार अरुण योगीराज ने बनाया है।