
The Bikaner Times –बीकानेर से बड़ी खबर: पिकअप से टकराई स्कूल बस, 10 छात्र घायल बीकानेर। पिकअप और निजी स्कूल बस की भिड़ंत हो गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। जानकारी के अनुसार व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में निजी स्कूल बस एक पिकअप से टकरा गई, जिससे करीब 10 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों के पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है। इनमे एक छात्र गंभीर बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह स्कूल के समय बस वृंदावन एंक्लेव की ओर जा रही थी। ये बस इसी कॉलोनी में स्थित दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल की बताई जा रही है। बस स्कूल की ओर जा रही थी कि सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। इस टक्कर से बस में बैठे बच्चों को सीट, हेंडल और फर्श से जोरदार चोट लगी है। बस के शीशे भी टूट गए हैं। घटना के तुरंत बाद आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया। अचानक बड़ी संख्या में बच्चों के घायल हाेने से अस्पताल में भी एक बारगी अफरा तफरी मच गई।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL