
The Bikaner Times -जयपुर। राजस्थान में मौसम को लेकर विभाग ने नया अपडेट जारी किया है। प्रदेश में दिवाली बाद हुए मौसम परिवर्तन से सर्दी ने दस्तक दे दी है। एक तरफ जहां सुबह-शाम और रात को ठंडी हवाओं का दौर चलता है तो वहीं दोपहर में हल्की धूप से लोगों को राहत मिलती हुई नजर आती है। प्रदेश में उत्तरी हवा से न्यूनतम तापमान लगातार लुढक़ रहा है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है। वहीं 10 जिलों में पारा 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान यानी सबसे ठंडा स्थान राजस्थान में माउंट आबू बन गया। यहां न्यूनतम तापमान लगभग 6 डिग्री दर्ज किया गया। माउंट आबू के बाद दूसरे स्थान पर फतेहपुर और फिर सीकर बने हुए है। इसी के साथ राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान लगभग 13 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में रात के तापमान और अधिक गिरावट दर्ज की जा सकती है। अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम राजस्थान में मौसम में ठंडक को लेकर हर कोई जानना चाहता है कि प्रदेश में कड़ाके की ठंड आखिर कब दस्तक देगी। इसी को लेकर मौसम विभाग की ओर से एक ताजा अपडेट जारी किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क बना रहेगा। इसी के साथ आगामी 2-3 दिन कुछ भागों में कुहासा (स्द्वशद्द) की परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है। इसके बाद नवंबर के आखिरी सप्ताह में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव की संभावना है। जिसके बाद कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है। स्मॉग से लोगों को हो सकती परेशानी राजस्थान में दिल्ली की तरह स्मॉग को लेकर चिंता जताई जा रही है। प्रदेश में सुबह के समय स्मॉग पडऩे से दृश्यता का स्तर काफी हद तक गिरता हुआ नजर आया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में अगर ऐसी ही स्तिथि बनी रही तो अस्थमा और सांस में दिक्कत वाले मरीजों की परेशानियां बढ़ सकती है। दिवाली पर पटाखों के धुंए से आसमान में प्रदुषण का स्तर भी बढ़ गया है जिसके चलते सभी को सावधान रहने की जरुरत है। आगामी दिनों में इसके कम होने के आसार फिलहाल नजर नही आ रहे हैं।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद