सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

भाटी और अर्जुनराम एक दूसरे से मिले,देखें चुनावी माहौल

The Bikaner Times –केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी के बीच अनबन अब खत्म हो गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में मेघवाल को हराने के लिए जगह-जगह पब्लिक मीटिंग करने वाले भाटी अब केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिलने बीकानेर के एक होटल में पहुंचे। दोनों के बीच गर्मजोशी से मुलाकात हुई और जिले की अनेक सीट्स पर बंद कमरे में चर्चा भी की गई।

यहां अनाज मंडी के सामने स्थित एक होटल में शनिवार सुबह देवी सिंह भाटी और अर्जुनराम मेघवाल अलग-अलग समय पहुंचे। दोनों ने एक-दूसरे से काफी जोश के साथ मिले। भाटी का हाथ अपने हाथ में थामे अर्जुनराम मेघवाल काफी देर तक वीडियो बनवाते रहे और फोटो खिंचवाते नजर आए। इस दौरान देहात भाजपा अध्यक्ष जालम सिंह भाटी भी उपस्थित थे। इससे पहले कोलायत से भाजपा उम्मीदवार और देवी सिंह भाटी के पोते अंशुमान सिंह भाटी भी अर्जुनराम मेघवाल से मिल चुके हैं।

भाजपा को दोहरा फायदा
इस मुलाकात के बाद भारतीय जनता पार्टी को न सिर्फ विधानसभा बल्कि लोकसभा चुनाव में भी लाभ मिलने की उम्मीद की जा रही है। पिछले चुनाव में जब देवी सिंह भाटी की पुत्रवधु पूनम कंवर भाटी हारी तो अर्जुनराम मेघवाल पर ही आरोप लगाए गए। अब दोनों एक हो गए हैं। लोकसभा चुनाव में तब भाटी ने मेघवाल का खुला विरोध किया था। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों पक्ष लाभ की उम्मीद कर रहे हैं।

इस चुनाव में इनसे सुधरे रिश्ते
विधानसभा चुनाव में देवी सिंह भाटी पहले भाजपा में शामिल हुए और बाद में देहात अध्यक्ष जालम सिंह भाटी से मुलाकात की। एक वक्त दोनों बहुत नजदीकी थे, लेकिन बाद में दूरी बन गई। ये रिश्ते भी पिछले दिनों सुधर गए और जालम सिंह स्वयं देवी सिंह भाटी के निवास पर पहुंचे। अब अर्जुनराम मेघवाल के साथ भी देवी सिंह भाटी की मुलाकात हो गई है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद