भजनलाल सरकार का बेरोजगार युवाओं को बड़ा तोहफा, देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times:- राज्य सरकार ने 70 हजार सरकारी नौकरी देने की बजट घोषणा को मूर्त रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 1220 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति दी है। यह भर्ती राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से की जाएगी।

राज्य सरकार ने चिकित्सा अधिकारियों के 1220 रिक्त पदों पर भर्ती करने के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति देकर युवाओं को तोहफा दिया है। उक्त 1220 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से की जाएगी।

1220 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति

उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने 70 हजार सरकारी नौकरी देने की बजट घोषणा को मूर्त रूप देने के क्रम में चिकित्सा अधिकारियों के 1220 रिक्त पदों पर भर्ती करने के प्रस्ताव को वित्तीय स्वीकृति देकर युवाओं को तोहफा दिया है। प्रदेश में 1220 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के माध्यम से की जाएगी।