
The Bikaner Times -पत्नी के चरित्र पर शक के चलते की मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में भर्ती
चूरू में पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते मारपीट कर उसे घायल कर दिया. महिला घायल हो गई और उसे डीबी अस्पताल के आपातकालीन विभाग में ले जाया गया। सूचना के बाद भालेरी पुलिस अस्पताल पहुंची और महिला की शिकायत के आधार पर उसके पति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया।
भालेरी पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय विवाहिता ने पर्चा बयान दिया कि उसकी शादी साल 2014 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति उस पर शक करता है और उसके साथ मारपीट और झगड़ा करता रहता है। दो दिन पहले वह और उसकी बहन घर के बाहर बैठे थे। तभी पति गांव के लोगों को लेकर आया। जिसने कहा कि बाहर चलो पंचायत करनी है। उसने जाने से मना किया। जिस पर पति ने नाराज होकर उसका हाथ पकड़कर धक्का मारा। जिससे उसके मुंह और नाक में चोट आई। चोट लगने से वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह अस्पताल में थी। पुलिस ने महिला के पर्चा बयान के आधार पर पति के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया।