
The Bikaner Times -आखिरकार लंबे इंतजार के बाद आज बीजेपी सरकार ने राजस्थान में अपने सीएम नाम की घोषणा कर दी है। सांगानेर विधायक व संगठन के महामंत्री पद पर रहे भजनलाल शर्मा को सीएम बनाया गया है। इससे पहले विधायक दल की बैठक में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने नए सीएम नाम का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह ने भजनलाल शर्मा को सीएम बनाने का एलान किया।
बैठक से पहले राजनाथ सिंह ने भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक राजनाथ सिंह ने वसुंधरा राजे को बैठक से पहले ही नए मुख्यमंत्री का नाम प्रस्तावित करने के लिए मना लिया था।
कौन हैं भजनलाल शर्मा?
भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने जयपुर की सांगानेर सीट से जीत दर्ज की हैं। भाजपा ने उन्हें टिकट देने के लिए वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काटा था। भजनलाल शर्मा ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस उम्मीदवार पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48 हजार से अधिक मतों से हराया था।
कहां के रहने वाले हैं भजन लाल शर्मा?
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले हैं, जबकि पार्टी ने उन्हें जयपुर की सांगानेर विधानसभा से टिकट दिया था।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद