
The Bikaner Times –नाबालिग बेटी को अगवा कर ले जाने का आरोप लगाते हुए एक पिता ने नोखा थाने में मामला दर्ज करवाया है। पिता ने नोखा थाने में रिपोर्ट दी। बताया कि उसकी दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री कक्षा 10वीं व छोटी पुत्री कक्षा 7वीं में सरकारी स्कूल नोखा में अध्ययन करती है। 7 फरवरी, 2024 को घर से सुबह 9.30 बजे दोनों बेटियां स्कूल जाने के लिए निकली। करीबन 10 बजे स्कूल पहुंची तो उसकी बड़ी पुत्री अपनी बहिन को अपनी कॉपी भूलना का बोल के घर की ओर वापस निकली। छोटी स्कूल में चली गई। शाम को 4.30 बजे उसकी छोटी बेटी घर आई तो उसने अपनी माता से पूछा कि बड़ी बहिन घर आने के बाद वापिस स्कूल क्यों नहीं आई।
इस पर उसकी पत्नी ने मुझे कॉल कर बताया कि बड़ी पुत्री घर नहीं आई है। इस पर स्कूल जाकर पता किया तो पता चला कि कुछ दिनों से एक लड़का केड़ली निवासी जगदीश जाखड़ उसकी बेटी पीछा कर रहा था। घर आकर इस बात की चर्चा पत्नी के साथ कि तो उसने बताया कि 5 फरवरी को उसके फोन पर जगदीश के फोन से रात्रि करीबन 8.15 बजे फोन आया। जगदीश उसे उठाकर ले जाने की धमकी दे रहा था। बेटी ने बताया कि वह रोज स्कूल में उसका पीछा करता है। उन्हें अंदेशा है कि जगदीश जाखड़ ही उस बड़ी बेटी को अगवा कर ले गया है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL