
The Bikaner Times –दाऊजी रोड में दुध विक्रेता की दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की मौत को लेकर मचा हंगामा।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात लगभग 10 बजे के आस पास राम जी दूध डेयरी में काम करने वाला कर्मचारी गणेश कुमार रंगा बीमार हो गया। दुकान संचालको ने उनके घर वालो को फ़ोन कर अवगत कराया घर वाले आये और उसको अस्पताल लेकर गये तब तक उसकी मौत हो गई
परिजनों ने आरोप लगाया की कर्मचारी बीमार था और मालिक-संचालक उसे हॉस्पिटल नहीं ले गए। उसके घर फोन कर दिया। घरवाले आए, हॉस्पिटल ले गए और उसकी मौत हो गई।
यह सामने आया कि दुकानदार ने कहा, टैक्सी नहीं मिली इसलिए नहीं ले जा सके। इसी बात पर परिजन ज्यादा भड़क गए।
रात लगभग 11 बजे कहा-सुनी से शुरू हुआ यह विवाद तनाव के रूप में बढ़ने लगा। शहर में ज्यों-ज्यों समाचार पहुंचा दाऊजी मंदिर के आस-पास भीड़ बढ़ने लगी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश के प्रयास हुए लेकिन बिफरे हुए परिजन किसी भी बात पर मानने को तैयार नहीं हो रहे थे। देर रात तक समझाइश के प्रयास चल रहे हैं।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL
सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद