सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

मौसम विभाग में जारी किया अलर्ट ,ठंड के साथ कोहरे का कहर,देखें मौसम पूर्वानुमान

The Bikaner Times -राजस्थान सहित पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं, बारिश के बाद ठंड का असर अधिक देखने को मिल रहा है। वहीं, तापमान की बात करें तो 5 से 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग ने करीब 16 जिलों में भीषण ठंड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन 16 जिलों में कोहरा की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के 13 शहरों का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटों में 6 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। सीकर जिले के फतेहपुर में 1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अलवर में 1.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। यही हाल कई और जिलों में देखने को मिल रहा। बीते चौबीस घंटे में अलवर व करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं शीतलहर रही। गंगानगर व आसपास के इलाके में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान अलवर व करौली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री, धौलपुर में 4.5 डिग्री, जालोरी में 5.6 डिग्री, गंगानगर में 6.2 डिग्री व संगरिया में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में दो दिन से दिन में अच्छी धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद