
The Bikaner Times -मारपीट कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई नोखा पुलिस ने की है।
इस सम्बंध में 24 फरवरी को पीड़िता ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताय था कि आरोपी भाोलाराम 22 फरवरी को उसके ढ़ाणी में आया।
जहां पर आरोपी ने उसके परिजनों के साथ मारपीट की। जिसके चलते मां,बहिन ढ़ाणी से चले गए। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी भोलाराम की सूचना जुटाई और चरकड़ा निवासी भोलाराम को गिरफ्तार किया है।