
The Bikaner Times -सोमवार को बाईक पर ससुराल जा रहे पति पत्नी बस की टक्कर से सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को घायल अवस्था में बीकानेर पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पहुंचने पर पति ने दम तोड़ दिया। वहीं पत्नी की घायल अवस्था में ट्रोमा सेंटर पर इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रासीसर निवासी हरीराम नायक(32) अपनी पत्नी के साथ दोनों बाईक पर सवार होकर जांगलू गांव ससुराल जा रहा था। इस दौरान जेगला की रोही में देशनोक जाने वाली सड़क पर बस से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों गंभीर घायल हो गए। घायल अवस्था में दोनों को बीकानेर रैफर कर दिया गया। जहां हरीराम नायक ने दम तोड़ दिया, वहीं महिला का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची व घटना की जानकारी ली। थानाधिकारी अलोक सिंह ने घटना की जानकारी ली। पुलिस बस को जब्त कर थाने लेकर आ रही है। मृतक के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा .
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL