
The Bikaner Times –घर में सो रही महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल कर दिया। घटना गजनेर थाना क्षेत्र के हाडला भाटियान की है। इस संबंध में भरत सिंह ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि 10 मार्च को वह दुकान पर था। पीछे घर पर उसकी पत्नी सुशीला कंवर व बच्चे थे। रात्रि लगभग ग्यारह बजे उसकी पत्नी सुशीला कंवर घर के कमरे में सो रही थी। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से पत्नी के सिर पर वार किया और मौके से फरार हो गया। उसके बाद पत्नी ने उसे फोन कर सूचना तो वह गाड़ी से अक्कासर निजी क्लिनिक ले जाकर प्राथमिक उपचार करवाया।
परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति चोट मारकर मौके पर कुल्हाड़ी छोड़ फरार हो गया। परिवादी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति से उसे व उसके परिवारजनों को जानमाल का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।