पुलिस वाले के साथ महिला बंधी ने की मारपीट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -बीकानेर। बीछवाल जेल के तहत चलने वाले महिला बंदी सुधार गृह में एक महिला बंदी ने पुलिस गार्ड के साथ न सिर्फ मारपीट की बल्कि राज कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया। बंदी ने बीछवाल थाने में मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद मामले की जांच हो रही है। बीछवाल थाने में महिला गार्ड मनीषा जाट ने मामला दर्ज कराया है कि महिला सुधार गृह में खाजूवाला के छह पीएचएम निवासी पुष्पा देवी पत्नी श्याम सुंदर कुम्हार विचाराधीन बंदी के रूप में रहती है। उस पर चल रहा मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में उसे महिला सुधार गृह में रखा गया है। इस बीच रविवार को मनीषा ड्यूटी पर तैनात थी। तब पुष्पा दिशा-निर्देशों का पालन नहीं कर रही थी। उसने सरकारी काम में बाधा डालने का प्रयास किया। रोकने पर पुष्पा ने मनीषा जाट के साथ मारपीट की। बाद में अन्य महिला गार्ड ने मिलकर उसे काबू किया। मनीषा जाट की रिपोर्ट पर बीछवाल पुलिस थाने में मामला दर्ज हो गया है। अब पुष्पा के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने का नया मामला चलेगा। इसमें दोषी पाये जाने पर जेल से ही गिरफ्तार किया जा सकता है। महिला सुधार गृह में उसे मिल रही सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL