Thebikanertimes:-घर के आगे सिर के बल गिरने से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में मृतक के भाई करणी सिंह निवासी रानीबाजार ने मर्ग दर्ज करवायी है। घटना 17 मार्च को शाम के करीब साढ़े सात बजे की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसका बड़ा भाई सुरेन्द्र सिंह कल अपने घर के आगे कार खड़ी कर घर में जा रहा था। घर में घुसते समय रेंप पर फिसल जाने से सिर के बल गिर गया। जहां से उसे गंभीर रूप से घायल अवस्थ में पीबीएम ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसते समय गिरने से क्षेत्र के व्यक्ति की मौत ,देखें पूरी खबर
