15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, घरवालों ने लगाया लड़के पर परेशान करने का आरोप,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –15 साल की लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, घरवालों ने लगाया लड़के पर परेशान करने का आरोप

बीछवाल थाना क्षेत्र के पेमासर में 15 साल की बालिक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने गांव के एक युवक द्वारा बालिका को परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस के अनुसार मृतका मोनिका (15) पुत्री ओमप्रकाश है, जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बीछवाल थानाधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों ने पेमासर गांव के युवक रोहित द्वारा मृतका की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम व परेशान करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। आरोप है कि युवक ने उनकी पुत्री को परेशान किया, जिसके चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।