लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा में मंथन,आज जारी हो सकती है 150 नामों की लिस्ट ,देखें पूरी खबर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा में बीती रात को मैराथन मंथन हुआ। देशभर से भाजपा के दिग्गज नेता भी इसमें शामिल रहें। वहीं कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल रहें। करीब पौने ग्यारह बजे शुरू हुई यह केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक सुबह पौने चार बजे तक चली। सूत्रों के हवाले खबर सामने आ रही है कि इस बैठक में करीब 150 नामों पर मुहर लगा दी गई और अब कभी भी पहली लिस्ट जारी हो सकती है।
जिसमें कई दिग्गज नेताओं के नाम भी शामिल है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे ज्यादा महिला प्रत्याशी उतारने की तैयारी में है। बैठक में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी सहित रिकॉर्ड संख्या में महिलाओं को कहां से उतारा जाए, इस पर भी मंथन हुआ।
एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बार महिला प्रत्याशियों की संख्या पिछली बार से 33 प्रतिशत ज्यादा होगी। 2019 में 53 महिलाएं भाजपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव में उतरी थीं। 33 प्रतिशत ज्यादा के हिसाब से 70 महिलाओं को टिकट मिल सकता है। जानकारी के अनुसार इस सूची में राजस्थान के भी दस लोकसभा उम्मीदवारों के नामों का एलान हो सकता है। इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए 17 राज्यों की 155 सीटों पर मंथन हुआ। जिसमें जोधपुर,बीकानेर, चित्तौडग़ढ़ा,कोटा,बांसवाड़ा शामिल हो सकते है।2014 के लोकसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की हारी हुई सीटों पर भी चर्चा हुई।