भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन कल, आयकर विभाग का घेराव होगा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times -केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और युथ कांग्रेस कमेटी के खाते सीज करने के विरोध में 19 फरवरी को कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम रखा गया है
संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया की राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बीकानेर शहर और देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में 19 फरवरी 2024 को बीकानेर रानी बाजार स्थित आयकर विभाग कार्यालय के घेराव के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा
इसके लिए बीकानेर जिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता 19 फरवरी 2024 को सुबह 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास स्थित डाक बंगले में एकत्र होकर आयकर विभाग तक पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे
संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया की बीकानेर शहर और देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत बिसनाराम सियाग के नेतृत्व में सम्पन्न होने वाले इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में जिले के एआईसीसी सदस्य,जिले से प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, पीसीसी सदस्य, लोकसभा 2019 के प्रत्याशी, विधानसभा 2023 के विधायक विधायक प्रत्याशी, जिला प्रमुख, नगर निगम एवम निकाय के अध्यक्ष या नेता प्रतिपक्ष,जिले के ब्लॉक अध्यक्ष, जिले में रहने वाले प्रदेश के अग्रिम संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिले में अग्रिम संगठनों विभागों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, और पूर्व सांसद पूर्व विधायक, जिला परिषद सदस्य, सरपंच,पंच,पार्षद और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सदस्य भागीदारी निभायेंगे.

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL