नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times – नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार

बीकानेर। नशा तस्करों पर एसपी कावेंद्र सिंह सागर का प्रहार जारी है। अब एसपी की जिला विशेष टीम में 50 लाख की अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा है। तस्करों की पहचान शिवपुरी लोहावट निवासी रमेश विश्नोई व राजाराम विश्नोई के रूप में हुई है। एएसआई रामकरण सिंह ने बताया कि दोनों मादक पदार्थों के बड़े तस्कर हैं। आरोपी हुंडई कंपनी की टक्शन कार में भारतमाला रोड़ से आए थे। नापासर थाना क्षेत्र में दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास नौ किलो अफीम दूध मिला।