सबसे तेज़, सबसे भरोसेमंद

बकाया वसूली को लेकर नगर निगम सख्त, संपत्ति सीज की चेतावनी

Oplus_131072

The Bikaner Times – बकाया वसूली को लेकर नगर निगम सख्त, संपत्ति सीज की चेतावनी

बीकानेर। नगर निगम वित्तीय वर्ष की समाप्ति नजदीक आने के साथ बकाया राशि की वसूली के लिए पूरा ताकत लगा दी गई है। शहर वासियों से नगरीय विकास कर सहित यूजर चार्ज, विवाह स्थल पंजीयन आदि मदों में वसूली के लिए दलों को सक्रिय किया गया है। इसके साथ ही अब वसूली के लिए निगम के वरिष्ठ अधिकारी भी फील्ड में उतरेंगे। निगम आयुक्त के निर्देश पर विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। जरुरत पड़ने पर यूडी टैक्स नहीं भरने वालों की संपत्ति सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी। निगम आयुक्त मयंक मनीष के अनुसार बकाया राशि की वसूली के लिए अधिकारी फील्ड में पहुंचकर बकायादारों से सपर्क करेंगे। दोनों उपायुक्तों सहित वित्तीय सलाहकार, सहायक लेखाधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अधिशाषी अभियंता सहित अन्य संवर्ग के अधिकारियों को जिमेदारी सौंपी गई है। निगम क्षेत्र में सवा सौ के करीब विवाह भवन, स्थल और मैरिज गार्डन है। इनके मालिक नगर निगम में पंजीयन नहीं करवा रहे है। पंजीयन नहीं होने से निगम को राजस्व नहीं मिल रहा है। जबकि शहरी क्षेत्र में बिना पंजीयन इनका संचालन करना गलत है। दुकानों, प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक संस्थानों से यूजर चार्ज की वसूलीभी करनी है। इसके लिए निगम केदल सक्रिय है। व्यावसायिक गतिविधियों के लिए ट्रेड लाइसेंस जारी करने पर भी जोर दे रखा है। इससे राजस्व मिल रहा है।