दुःखद ख़बर – रोजगार की दौड़ में जिंदगी की रेस हार गया जवान धर्मेंद्र

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

The Bikaner Times –रोजगार और सपनों की दौड़ पूरी करने से पहले ही एक युवक जिंदगी की रेस हार गया। अजमेर में रविवार को अग्निवीर भर्ती में शामिल होने पहुंचे जोधपुर के युवक की दौड़ते समय तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। सेना की टीम ने उसे जेएलएन अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। जोधपुर के लूणी के मोटूसर गांव का धर्मेंद्र (18) लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शुक्रवार को दौड़ पूरी करने के लिए अजमेर के कायड़ विश्राम स्थली पर पहुंचा था। उसने दौड़ में भाग किया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन राउंड दौड़ के पूरे कर लिए थे। चौथे राउंड में वह आगे चल रहा था। दौड़ खत्म होने से कुछ सेकेंड पहले ही अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। ऐसा गिरा कि फिर उठ न सका। धर्मेंद्र बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिजनों के मुताबिक उसकी पहले से ही सेना में भर्ती होने की इच्छा थी और वह उसकी तैयारी में ही जुटा रहता था। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वह पूरी मेहनत से दौड़ की तैयारी कर रहा था। उसे भरोसा था कि वह यह पड़ाव भी पार कर जाएगा।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/KrL7bUXPo4TANGtcTNzcmE

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।