27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

The Bikaner Times -शहर के मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सात नवंबर की है। जहां रामपुरा बस्ती निवासी भवानी सिंह (27) ने अपने घर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में मृतक के भाई देवीसिंह ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। जिसमें बताया कि उसका भाई भवानी सिंह ने सात नवंबर की लगभग एक बजे घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के सभी सदस्य बाहर काम कर रहे थे। मृतक की पत्नी ने देखा तो इसकी जानकारी दी। उसके बाद भवानी सिंह को फंदे से उतार पीबीएम अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn

अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।

हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL