
The Bikaner Times -नोखा में 15 वर्षीय नाबालिग रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने पड़ोस के लोगों पर वीडियो बनाने, रेप और मारपीट के आरोप लगाए है।
पीड़िता के पिता ने बताया कि वो मजदूरी का काम करते है। उसकी 15 वर्षीय बेटी घर में ही रहती है। 1 नवंबर को उसकी बेटी घर में अपने दिव्यांग छोटे भाई के साथ रात को सो रही थी। इस दौरान तीन युवक आए और लड़की को उठाकर छत पर ले गए। जहां उसके साथ रेप किया और वीडियो बनाने लगे।
उन्होंने बताया कि- घटना के समय वो और उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। रात को करीब 3 बजे जब नींद खुली तो बेटी अपनी जगह पर नहीं मिली। इस पर छत पर जाकर देखा तो उसके चिल्लाने की आवाज आई। ऊपर जाकर देखा तो 6 लोग वहां मौजूद थे और उसकी लड़की से रेप कर रहा था। हमारे वहां पहुंचने पर सभी लोगों ने हम दोनों के साथ मारपीट की और मकान के कमरे मे बन्द कर दिया। हमारे शोर की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग आ गए और उन्हें वहां से छुड़ाया।
लोगों के आते ही सभी आरोपी वहां से भाग गए और उसकी बेटी को इसी अवस्था में छोड़ गए। नोखा पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है।
बीकानेर जिले की तमाम खबरों से दिनभर अपडेट रहने के लिए हमारा व्हाट्सएप ग्रुप जॉइन करें . हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇https://chat.whatsapp.com/Huc7hvo9XNTHIltXTR8Cdn
अपने जान-पहचान वाले और रिश्तेदारों को ग्रुप में जोड़ने के लिए यह लिंक उनको भेजे।
हमारे इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज को फॉलो करे https://instagram.com/thebikanertimes?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

https://www.facebook.com/profile.php?id=100090406996771&mibextid=ZbWKwL